एक लाख से ऊपर के बकायादारों पर कुर्की शुरू, जमुनिया और हिनोतिया में किसानों की बोरवेल मोटरें जब्त

सलामतपुर: बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादार किसानों के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 लाख से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम जमुनिया और हिनोतिया में विभागीय टीम ने दो किसानों के यहां दबिश दी। जमुनिया गांव में एक किसान पर करीब 1 लाख 80 हजार रुपए तथा हिनोतिया में दूसरे किसान पर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि पाई गई।

निर्धारित समय में बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने दोनों स्थानों पर बोरवेल से थ्री-फेज मोटर निकालकर ज़ब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान बिजली वितरण कंपनी सलामतपुर के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित बिजली विभाग का अमला मौजूद रहा। जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शीघ्र बिजली बिल जमा करें, अन्यथा आगे भी कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर: खजराना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम […]

You May Like

मनोरंजन