मप्र महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने छिंदवाड़ा पहुंचे महापौर 

छिंदवाड़ा।मध्य प्रदेश महापौर परिषद की बैठक छिंदवाड़ा में आज 12 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित है,बैठक में शामिल होने सागर नगर निगम की महापौर संगीता सुशील तिवारी पहुंची।

इस मौके पर महापौर परिषद के अध्यक्ष और इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सभी ने भेंट की। छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने सभी का स्वागत किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य महापौर से बीजेपी नेता डा सुशील तिवारी और रिशांक तिवारी ने मुलाकात की।

इस मौके पर महापौर गण मुकेश टटवाल उज्जैन, अभय मिश्रा रीवा, श्रीमती गीता अग्रवाल देवास, श्री योगेश ताम्रकार सतना, श्री जगत बहादुर सिंह जबलपुर, श्रीमती माधुरी पटेल, बुरहानपुर, श्रीमती मालती राय भोपाल, श्रीमती शारदा सोलंकी मुरैना आदि मौजूद रही।

Next Post

एस्केलेटर में 45 मिनट तक फंसा रहा बालक का पैर

Sat Jul 12 , 2025
जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेलते खेलते एक बालक लिफ्ट में पहुंच गया और उसका पैर एस्केलेटर में फंस गया, इसके बाद बच्चे ने चीख पुकार मचा दी और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बचाव […]

You May Like