किसी को इलाज, किसी को मकान के लिये मिली मदद

इंदौर: मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय आयोजित जनसुनवाई में आज एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब जनसुनवाई से लाभान्वित एक बालक अपनी दोनों किडनी के सफल इलाज के बाद आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. बालक अपने पिता के साथ जनसुनवाई में उपस्थित हुआ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जनहितकारी व्यवस्थाओं तथा कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया.

बालक के पिता रफीक शाह ने बताया कि उनके पुत्र तैयब की दोनों किडनी खराब हो गई थीं. इलाज के लिए समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई. अस्पताल में उसकी बीमारी की जांच, इलाज से लेकर खान-पान तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई. महंगे से महंगे इंजेक्शन भी लगवाए गए. स्वस्थ होने के बाद बालक तैयब ने अपनी बचत राशि से कलेक्टर शिवम वर्मा के लिए बिस्कुट का पैकेट खरीदा और आज जनसुनवाई में उन्हें भेंट कर आभार व्यक्त किया. जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग दंपत्ति श्याम पटेल और उनकी पत्नी सरस्वती पटेल को आवास की सौगात मिली.

दिव्यांग श्याम पटेल, जो ई-ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने बताया कि उनका सपना अपना खुद का घर बनाने का था. इसी उद्देश्य से वे जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले. कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए. जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, निशा डामोर, रोशन राय, रिकेश वेश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर हाथो-हाथ निराकरण किया. ऐसी समस्या जो निराकृत नहीं की जा सकती थी उनकी समय-सीमा तय कर निराकृत की जाएगी.

आभार व्यक्त करने पहुंचे
जनसुनवाई में एक अन्य प्रकरण में पीड़ित राजू थोरात अपने हाथ के उपचार के बाद कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे. इसी क्रम में पूजा वोहरा भी अपने पति के सफल उपचार के बाद जनसुनवाई में आभार व्यक्त करने पहुंचीं. उन्होंने बताया कि उनके पति के हृदय रोग का उपचार शासन-प्रशासन की मदद से संभव हो पाया और अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है

Next Post

अकाउंटेंट पत्नी बोली... पति घर में गांजा और स्मैक रखकर बेचता है

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर : मल्हारगंज में रहने वाली एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति को गिरफ्तार करवाया, क्योंकि वह स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को नशा बेचता था. महिला ने घर पर रखे नशे के सामान का वीडियो बनाया और उसे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को भेजा. आरोपी महालक्ष्मी नगर में पान […]

You May Like