रैपिड एक्शन फोर्स ने नगर में किया फ्लैग मार्च

इछावर। आरएएफ द्वारा कानून व्यवस्था की दृष्टि से फ्लैग मार्च किया गया.

रैपिड एक्शन फोस जो कानून व्यवस्था की दृष्टि से जिला सीहोर हेतु आवंटित है के द्वारा इछावर क्षेत्रों में भ्रमण किया गया. इस दौरान साम्प्रदायिक चुनौती वाले क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं अपराध-संभावित स्थानों का निरीक्षण कर संपूर्ण क्षेत्र के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई.

जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुएफ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस व आरएएफ बल द्वारा खेड़ीपुरा से श्रीराम मंदिर होते हुए, मैन मार्केट, वर्मा चौक, पान चौराहा, यादवपुरा, आज़ाद चौक, बस स्टैंड पंचायत भवन के सामने से होते हुए भ्रमण किया गया.

 

Next Post

विधायक ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sat Dec 20 , 2025
सलकनपुर। देवीधाम सलकनपुर में 21 दिसंबर को होने वाले केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर विधायक रमाकांत भार्गव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. सलकनपुर मंडल बनबीर चंद्रवंशी द्वारा 47 बूथों अंतर्गत सभी 24 पंचायतों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए अधिक से अधिक […]

You May Like