ग्वालियर: चिरुली पिछोर नाले के किनारे ज़मीन में गड़े 12 लोहे के ड्रमो एवं जमीन पर बने गड्डों में से लगभग 4900 किलो गुड़ लहान जप्त किया गया। मौके पर गुड़ लहान के सेम्पल लेकर शेष गुड़ लहान को नष्ट कर दिया गया।कार्यवाही के दौरान आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस अवैध जहरीली शराब कि बाजार कीमत लगभग 05 लाख बताई जा रही है। उक्त कार्यवाही से अवैध शराब निर्माण, संग्रह और बिक्री करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इस तरह कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
