
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक की तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
पुलिस ने बताया कि जय विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी प्रेम फर्नीचर के पास गढ़ा ने सूचना दी कि देव कुमार विश्वकर्मा 27 वर्ष उसका बडा भाई है जिसकी शादी हो चुकी है तीन बेटियां हैं पेंटिंग का काम करता था जो शराब पीने का आदी था, जिसने घर में कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांचकर रही है।
