सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

इंदौर: खजराना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि घटना खजराना थाना क्षेत्र की कृष्ण बाग कॉलोनी की है. 45 वर्षीय मृतक बहादुर देवास नाका क्षेत्र में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे. वे करीब पांच माह पहले उज्जैन से इंदौर आकर परिवार के साथ यहां रह रहे थे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और आराम करने चले गए.

कुछ देर बाद उन्हें अचानक घबराहट और बेचैनी महसूस हुई. हालत बिगड़ने पर उन्होंने पत्नी को जानकारी दी. पत्नी ने तत्काल अपने भाई को बुलाया और दोनों मिलकर उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

Next Post

द्वारकापुरी में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है.उप निरीक्षक आलोक मिठास ने बताया कि देर रात करीब 10.30 बजे आकाश […]

You May Like

मनोरंजन