‘यादें’ में टू-व्हीलर पर एंट्री को लेकर उत्साहित हैं छवि पांडे

मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘यादें’ में अभिनेत्री छवि पांडे की एंट्री होने जा रही है। शो में छवि पांडे, डॉ. प्रीति देशमुख की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी एंट्री एक स्टाइलिश स्कूटर पर दिखाई जाएगी। निर्माताओं के अनुसार डॉ. प्रीति का किरदार आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और बेफिक्र व्यक्तित्व वाला है, जिसकी झलक उनकी पहली एंट्री में ही देखने को मिलेगी। यह किरदार शो में डॉ. देव (इकबाल खान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) के बीच के समीकरण को भी प्रभावित करेगा।
कॉलेज रीयूनियन के दौरान फिल्माए गए इस विशेष दृश्य में डॉ. प्रीति स्कूटर पर सवार होकर प्रवेश करती हैं। हालांकि स्क्रीन पर यह दृश्य सहज दिखाई देता है, लेकिन इसके लिए कई बार रिहर्सल की गई, जिससे हर मूवमेंट और कैमरा एंगल सटीक रहे।

छवि पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “हर कलाकार चाहता है कि उसकी एंट्री दर्शकों को याद रहे और मेरे लिए इससे ज्यादा मजेदार एंट्री और कुछ नहीं हो सकती थी। स्कूटर चलाने से मुझे तुरंत अपने किरदार की ऊर्जा और आत्मविश्वास का एहसास हुआ। शुरुआत में मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन यह मेरे सबसे मजेदार शूट्स में से एक बन गया।” उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल शूटिंग के अनुभव को खास बना देते हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक भी डॉ. प्रीति की एंट्री को उतना ही पसंद करेंगे, जितना कलाकारों और टीम ने इसे फिल्माते समय किया। ‘यादें’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे किया जाता है।

.....

Next Post

अज्ञात वाहन चालक ने युवक को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल

Thu Jul 23 , 2026
दतिया। इंदरगढ़ में आज दोपहर दतिया रोड पर एलआईसी के सामने अज्ञात वाहन चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुआ युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। बाइक पर वह अकेले था। कोई भी दस्तावेज एवं मोबाइल फोन भी उसकी जेब में नहीं मिला […]

You May Like