स्पर्धा में दर्शिता प्रथम व काव्यांश रहे द्वितीय

सीहोर. पांचवी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के शुभारंभ हुआ. सुबह के सत्र में कई मुकाबले हुए. जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के बालक में दर्शिता अग्रवाल, दूसरा स्थान काव्यांश घुंघराले और तीसरा स्थान परम राठौर ने हासिल किया. इसके अलावा 7 से 8 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान विवान मांझी, दूसरा स्थान कनिष्क उपाध्याय, तीसरा स्थान जयेंश कुशवाहा-राघव राठौर ने हासिल किया. इसी वर्ग के मुकाबले में प्रथम स्थान विनायक वर्मा, दूसरा स्थान अवयुक्त दुबे, तीसरा स्थान इशन शर्मा, युवांश ठाकुर थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर बालागुरु व समाजसेवी अखिलेश राय, कथा वाचक पं. राघव मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है. खेलों से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है. खेलों से मनुष्य अपने कई प्रकार के रोगों से मुक्ति पा सकता है. सामाजिक विकास में भी खेल योगदान देते हैं. इससे स्वस्थ शरीर और दिमाग विकसित होता है.

Next Post

CM डॉ. यादव ने किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि,200 करोड़ के अनुदान से MSME इकाइयों को मिलेगा प्रोत्साहन

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के गौरव, प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर कुमार की मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करने वाली आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति […]

You May Like