भोपाल। मध्यप्रदेश के गौरव, प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर कुमार की मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करने वाली आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति उनका समर्पण नवीन प्रतिभाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ताज लेकफ्रंट, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में MSME इकाइयों को 200 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित करेंगे। साथ ही उद्योगों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे और ‘उद्यम क्रांति योजना’ के तहत युवाओं को ऋण वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि MSME क्षेत्र से हमारा मध्यप्रदेश सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है।
