बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं पर हुई हिंसा को फर्जी बताया और भारत पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। यूनुस ने इसे भारतीय प्रोपेगेंडा बताया।
बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को झूठा बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं से कहा कि मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो। यूनुस ने बयान अमेरिका में एक लाइव इंटरव्यू के दौरान दिया।
अमेरिकी पत्रकार मेहंदी हसन ने मुहम्मद यूनुस से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि पिछले साल नवंबर में करीब 30 हजार हिंदू आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आपकी सरकार में उनके खिलाफ हिंसा हुई। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए “बर्बरता” शब्द का इस्तेमाल किया। क्या यह आपके नियंत्रण में है?
