विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक प्रस्तावित है, जिसमें केवल चार बैठकें तय की गई हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

सिंघार का कहना है कि महज चार बैठकों में विधायकों को सवाल पूछने और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का “मंदिर” है, जहां जनता की आवाज गूंजनी चाहिए, न कि उसे सीमित किया जाए। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस को समय बढ़ाने की याद आई है।

सचिवालय के अनुसार सत्र भले ही पांच दिनों का हो, लेकिन वास्तविक कार्यवाही सिर्फ तीन दिनों की होगी। पहले दिन परंपरा अनुसार श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाती है, जबकि 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी के चलते अवकाश रहेगा।

उधर, कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक 30 नवंबर को शाम 7:30 बजे लेक व्यू अशोक में बुलाई गई है। इसमें विपक्ष सत्र के दौरान सरकार को कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, लैंड पूलिंग एक्ट और अन्य प्रमुख मुद्दों पर घेरने की रणनीति को अंतिम रूप देगा।

Next Post

सरकार के विकास के दावे ज़मीनी सच्चाई से मेल नहीं खाते: कांग्रेस

Sat Nov 29 , 2025
भोपाल: मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता विक्रम चौधरी ने शनिवार को जारी बयान में केंद्र सरकार पर “अवास्तविक और भ्रामक” आर्थिक दावे पेश करने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा 8.2% जीडीपी वृद्धि और महंगाई 0.25% तक गिरने का दावा ऐसा चित्र बनाता है मानो भारत “चीन को […]

You May Like