गौशाला समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आष्टा। कन्नौद रोड स्थित शिवालय अस्पताल के सामने नपा द्वारा बनाया गया नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है, जिसके कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इस खुले नाले में कई बार मवेशी गिर चुके हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो चुकी है. इसी तरह आज फिर एक गाय नाले में गिर गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखने को मिला. इसी समस्या को लेकर मां पार्वती धाम गौशाला समिति ने तहसीलदार श्री राम पगारे को ज्ञापन सौंपा. तहसीलदार पगारे ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि नपा को निर्देशित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी. ज्ञापन सौंपने वालों में गौशाला सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम जांगड़ा, जीवन सिंह खजुरिया एडवोकेट, केशव माधव, प्रहलाद वर्मा, गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Next Post

बोलेरो से अवैध शराब बरामद

Sat Dec 6 , 2025
सागर। सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूरावन मे एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब बरामद की गई है। थाने से नाइट अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रामलाल, आरक्षक दुर्गेश, दीनदयाल रवाना हुए, जिसको बिलग़ुबा तरफ से आगे पुलिया के पास गाड़ी को तीनों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ा […]

You May Like

मनोरंजन