बोलेरो से अवैध शराब बरामद

सागर। सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूरावन मे एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब बरामद की गई है। थाने से नाइट अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रामलाल, आरक्षक दुर्गेश, दीनदयाल रवाना हुए, जिसको बिलग़ुबा तरफ से आगे पुलिया के पास गाड़ी को तीनों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें करीब 23 पेटी लगभग 207 बल्क लीटर शराब मिली, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था एवं थाने पर अपराध पंजीबाद कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो मे हरि सिंह पिता कुंदन लोधी , सिंह पिता कुंदन लोधी एवं भगवान सिंह पिता कुंदन लोधी सभी निवासी ग्राम दलपतपुर शामिल है।

 

Next Post

देहदान और अंगदान के लिए जागरुकता जरूरी

Sat Dec 6 , 2025
सीहोर। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. यह तो होना ही चाहिए, परंतु इसके साथ-साथ समाज को देहदान और अंगदान की दिशा में भी जागरूक होने की आवश्यकता है. उक्त विचार एक निजी बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रोटरी […]

You May Like