
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो के विस्तारित चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेट्रो को औपचारिक रूप से रवाना किया ।
शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बापट स्टेशन से गांधी नगर तक मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो की सुविधाओं और यात्री व्यवस्था का जायजा लिया।
