जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र से अचानक गायब हुई बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि माता-पिता के झगड़े के चलते वह घर छोडक़र चली थी। पुलिस ने उसे अब नानी के सुपुर्द किया है।
टीआइ नवल सिंह आर्य ने बताया कि 36 वर्षिय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी 17 वर्षिय बेटी बिना बताये कही चली गयी है जो तलाश करने पर नहीं मिली। कोई अज्ञात 17 वर्षिय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुये 17 वर्षिय किशोरी को दस्तयाब किया। जिसने पूछताछ करने पर माता पिता का आपस में विवाद होने के कारण घर से चली गयी थी एवं ग्वारीघाट में अकेले रह रही थी, 17 वर्षिय बालिका की मॉ वर्तमान में काम करने बाहर गई इसलिये बालिका को नानी के सुपुर्द किया गया।
