महामंडलेश्वर साध्वी मां कनकेश्वरी देवी का संस्कार शिक्षा निकेतन में हुआ आगमन, विद्यालय भवन का अवलोकन कर शिक्षा के महत्व पर रखे अपने विचार

पानसेमल।पानसेमल नगर के एक मात्र सीबीएसई स्कूल संस्कार शिक्षा निकेतन में शनिवार ख्यात कथाकार एवं श्री शंभू पंचाग्नि अखाड़े की महामंडलेश्वर परम पूज्य साध्वी मां कनकेश्वरी देवी के आगमन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया ।संतजनों,संस्था सदस्यों एवं स्टाफ के साथ विद्यालय भवन एवं सुविधाओं का अवलोकन कर संचालको को बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मां कनकेश्वरी देवी ने शिक्षा के समाज में महत्व को बताते हुए संस्था स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब कोई संत के संकल्प से विद्यालय प्रारंभ होता है उसमें पढ़े विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते है। एक अच्छा विद्यालय समाज की कई पीढ़ी को गढ़ता है। एक श्रेष्ठ स्कूल समाज में एक जेल को खत्म कर देता है। संस्था के संस्थापक परम पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज की सादगी पर कहा कि वैराग्य से वैभव उत्पन्न कर समाज को समर्पित कर दे ऐसे संत विरले ही होते है। उन्होंने संतश्री के प्रयास से बने संस्कार शिक्षा निकेतन के सर्वसुविधायुक्त भवन तथा स्टॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा क्षेत्र वासियों के लिए यह विद्यालय वरदान जैसा है। यहाँ बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते हैं।विद्यालय स्टाफ को संतो के आशीर्वचन भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर परम पूज्य संत श्री परमेश्वरानंद जी महाराज, परम पूज्य संत श्री शिवानंद गिरी जी महाराज सहित विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारी सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

ब्लैक कोबरा का गोदाम से सुरक्षित रेस्क्यू 

Sun Jun 14 , 2026
सीधी। शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित एक गोदाम में 10 दिनों से डेरा जमाया ब्लैक कोबरा दहशत का पर्याय बना हुआ था। आज सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन फिट लंबे ब्लैक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोंड़ […]

You May Like