रविवार को सीएमएचओ ने पीएचसी नोहटा का किया औचक निरीक्षण

दमोह। हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं सही समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण मिल रही हैं या नहीं, इस बात को जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोहटा का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर एवं एमटीएस से बात की, नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि फार्मासिस्ट एवं आवश्यक स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में बहुत परेशानी हो रही है। सीएमएचओ ने प्रसव पश्चात भर्ती महिलाओं से बात की एवं जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के बारे में जाना, उक्त महिलाओं ने व्यवस्थाओं एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जाहिर किया।

Next Post

ओंकारेश्वर में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को मिला खास संदेश

Sun Aug 16 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर परिषद प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार ने विद्यार्थियों से मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की […]

You May Like