ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर परिषद प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार ने विद्यार्थियों से मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। वहीं सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार ने शिक्षकों के योगदान और संस्कारों को याद करते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Next Post
रानी अवंतीबाई जयंती पर मक्सी में दिखा गौरव और उत्साह
Sun Aug 16 , 2026
मक्सी। मक्सी में 1857 की क्रांति की वीरांगना और रामगढ़ की महारानी रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर लोधी समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। बग्घी में सजी रानी अवंतीबाई की तस्वीर, ढोल-ताशों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और समाज के वरिष्ठजन शामिल […]

You May Like
-
7 months ago
लगेगा निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर