अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

वांशिंगटन, 14 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका में कोलोराडो के एमराल्ड पहाड़ी के एक दूर-दराज के इलाके के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय अखबार स्काई-हाई न्यूज़ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में राउट काउंटी शेरिफ डग शेरार के हवाले से कहा गया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ। मरने वालों के शव उसी रात बरामद कर लिए गए और अब उनकी पहचान की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान एपिक विमान ई1000 था और यह हादसा आधी रात के करीब हुआ। इसके उड़ान सारणी का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान स्टीमबोट स्प्रिंग्स शहर में बॉब एडम्स हवाई अड्डा के पास उड़ रहा था और एमराल्ड पहाड़ी की चोटी के दक्षिण की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उसने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

ऑपरेशन विश्वास: एक माह में 110 मोबाइल बरामद,अब तक 211 मोबाइल फोन खोजकर लौटाए

Sat Feb 14 , 2026
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने पिछले एक माह में 110 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। बरामद […]

You May Like