गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी व्यवस्था में खामियां हैं और सरकार किसानों को गुमराह कर रही है, क्योंकि ₹ 574 प्रति क्विंटल बोनस के वादे के बजाय मामूली बढ़ोतरी की गई है।

चौधरी ने गेहूं खरीदी की तिथि 16 मार्च से बढ़ाकर 1 अप्रैल करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे किसानों को परेशानी होगी। उन्होंने मांग की कि खरीदी 30 अप्रैल तक जारी रखी जाए, ताकि किसानों को पर्याप्त अवसर मिल सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों और बढ़ती लागत को भी किसानों के लिए चिंता का विषय बताया।

उन्होंने एमएसपी खरीदी में पारदर्शिता, तत्काल खरीदी और कर्ज से राहत की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल राज और विवेक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Next Post

गैस किल्लत पर अनूठा विरोध: गोविंदपुरा में पूर्व प्रत्याशी झूमरवाला ने दुकानदारों को बांटा कोयला

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। रसोई गैस की कमी और एलपीजी सिलेंडरों की अनुपलब्धता के बीच कांग्रेस नेता एवं गोविंदपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झुमरवाला ने आज बरखेड़ा पठानी चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को कोयला वितरित किया। छोटे होटल संचालकों, चाय दुकानदारों और आम परिवारों की समस्याओं को उठाते हुए […]

You May Like