सीधी में बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश, तनी झोपड़ियां

सीधी। जिले के सिहावल जनपद की ग्राम पंचायत खुटेली में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यहां पीएम श्री विद्यालय के पास मयापुर-लौआर मुख्य मार्ग से लगी शासकीय जमीन पर कुछ लोगों ने कपड़े की झोपड़ियां बना ली हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक राजनीतिक व्यक्ति के संरक्षण में गांव के दो लोग अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में विकास योजनाओं पर संकट खड़ा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि एसडीएम सिहावल राकेश शुक्ला और पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण की कोशिश जारी है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

आदिवासी युवाओं को अपनी जमीन की आवाज उठाने पर विकास विरोधी बताना दुर्भाग्यपूर्ण : महेश पटेल

Fri Nov 13 , 2026
आलीराजपुर। जिले में बड़ी जुवारी, सेमलाया, उबगारी सहित अन्य क्षेत्रों में प्रस्तावित ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक की नीलामी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी समाज की जमीन, ग्रामसभा के अधिकारों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद महेश पटेल ने सरकार एवं […]

You May Like