
भोपाल, जिला अभिभाषक संघ के चुनावी नतीजे शुक्रवार को देर शाम जारी कर दिए गए. चुनाव में देवेन्द्र सिंह रावत 1151 वोट पाकर अध्यक्ष बने. रावत के निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष शर्मा को 866 वोट मिले. उपाध्यक्ष (पुरूष) के चुनावी नतीजे में सिद्धार्थ त्रिलोक त्यागी न बाजी मारी. उन्हें चुनाव में 1084 वोट मिले. उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मीरा चरार को 1675 वोट मिले और वह पहले स्थान पर रही. सचिव पद के चुनावी परिणाम मुकेश नागपुरे के खाते में आए और उन्हें 1671 वोट मिले. पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रतीक जैन को 1029 वोट मिले. सह सचिव के चुनावी नतीजे बारिज गुप्ता के खाते में गए. उन्हें इस चुनाव में 1116 वोट मिले. अनीता पराशर को 991 वोट मिले और वह कोषाध्यक्ष पद का चुनाव जीतीं.
जिला अदालत में इस दौरान दिनभर अधिवकतागण चुनावी नतीजे को लेकर उत्सुकता से कायस लगाते नजर आए. शांतिपूर्ण महौल में चुनावी नतीजे सामने आए. विजेता उम्मीदवारों को उनके सहयोगियों ने मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी. इससे पहले कोर्ट परिसर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. जिला बार एशोसियशन का चुनाव इस साल 16 जुलाई को डिजीटल माध्यम से कराया गया. 76 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने चुनाव में अपने मताधिकारों को प्रयोग किया.
