डेढ़ महीने से अधूरी पड़ी सड़क, गंदगी के बीच जीने को मजबूर वार्डवासी

जबलपुर: शहर के संत रविदास वार्ड क्रमांक 75 के ब्लॉक 22 में अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य पिछले डेढ़ महीने से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नवभारत द्वारा रविवार को की गई पड़ताल में क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं है। इलाके में आधी बनी सड़के महीनों से अधूरी पड़ी हुई है। वही सड़क निर्माण के लिए डाली गई गिट्टी और मलबा अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। क्षेत्र की कई नालियां गंदगी से भरी मिलीं। नियमित सफाई नहीं होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है।
दिया गया झूठा आश्वासन
रहवासियों के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों द्वारा 7 दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक काम अधूरा है। अभी आलम यह है कि वार्ड में नालियो का बुरा हाल है। नालियों में गंदगी महीनों से भरी हुई है और साफ-सफाई नहीं की गई है। यहां के लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी न तो नगर निगम गौर कर रही है नहीं पार्षद ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि गलियों, नालियों में मलवा भरा है जलभराव हो रहा है। जिसकी वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं। वार्ड वासियो ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।

Next Post

​बागली में रात की बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, दो अलग-अलग समूहों ने प्रशासन को घेरा

Mon May 25 , 2026
बागली: सोमवार को बागली विकास खंड से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बागली अनुविभागीय कार्यालय में दो अलग-अलग समूह ग्रुप एक ही समस्या को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे पहले समूह में आसपास के 10 से 12 गांव के लोग बगैर बैनर के आम […]

You May Like