एटीएम इनवर्टर बेट्री चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 लाख का सामान किया बरामद

भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने एटीएम इनवर्टर बेट्री चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से बेट्री और घटना में प्रयुक्त बेट्री रिक्शा भी बरामद किया है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है.

पुलिस के मुताबिक फरियादी विकास देवलिया ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. विकास ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह जैन मंदिर रोड़ पर एक एटीएण से पैसे निकालने के लिये गया था. वहां पर रखी हुई 4 नग इनवर्टर बैट्री नहीं थी. विकास ने मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी चोर को पकड़ा. पुलिस ने आरोपी अनीस के पास से चोरी की 4 बेट्री व घटना में प्रयुक्त बेट्री रिक्शा बरामद किया. चोरी की वारदात में शामिल अनीस का एक और साथी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस जुटी है. आरोपी अनीस थाना टीलाजमालपुरा का गुण्डा बदमाश है, जिसके खिलाफ टीला व गोतम नगर थाने में कुल 8 प्रकरण दर्ज है.

Next Post

चाकू से गोदकर युवक की हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon Jul 27 , 2026
भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक 25 साल के युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी मौके से फरार चल रहा है. पुलिस तलाश में जुटी है. पारिवारिक रंजिश के चलते वारदात की गई. युवक अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर का था. जानकारी के मुताबिक […]

You May Like