ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए श्रमिक की मौत 

सिंगरौली। देवसर के जियावन थाना प्रभारी विहीन है। जहां धड़ल्ले के साथ पिछले तीन महीने से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। रेत के अवैध परिवहन करते समय बीती रात सहुआर के समीपी ककरिहा नाला के पास एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर में सवार चालक समेत पॉच श्रमिक चपेट में आ गये। इलाज के दौरान एक श्रमिक की जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि देवसर क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से रेत कारोबारियों का बोलबाला है। शाम ढलते ही रेत कारोबारी सक्रिय हो जाते हैं। इनपर पिछले तीन महीनों से पुलिस ने ठोस शिकंजा नही कसा। लिहाजा रेत धड़ल्ले के साथ चलता रहा। नतीजा यह निकला कि शनिवार की मध्य रात बीती रात जियावन थाना के सहुआर गांव के समीपी ककरिहा नाला के पास अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार श्रमिक रज्जू कोल उम्र 30 वर्ष निवासी खड़ौरा, कमलेश रावत, रावेन्द्र रावत दो अन्य घायल हो गये। सूत्र बता रहे हैं कि आनन-फानन में घायल आदिवासी श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रज्जू कोल की मौत हो गई। हालांकि घटना की जानकारी यानी सूचना जियावन पुलिस तक नही है। उधर बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक समेत अन्य श्रमिको को मामूली चोटे आई थी, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में इलाज किया गया।

Next Post

नेशनल लोक अदालत: आपसी सुलह से 993 मामलों का हुआ निराकरण

Sun May 10 , 2026
सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई शनिवार को जिला न्यायालय सीधी एवं सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला […]

You May Like