
भोपाल। साइबर ठगी के मामले में गौतम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है. फरियादी के साथ हुए करीब डेढ़ लाख की ठगी की घटना की जांच पुलिस कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी विनोद अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं. विनोद ने बताया कि आरोपी ठग ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया था. सितबंर के महीने में प्रिया नाम की आईडी से संपर्क हुआ था. इसी दौरान अज्ञात ठग ने विनोद को एक कंपनी में निवेश करने से मोटे मुनाफे को लेकर झांसा दिया. चैट पर लगातार बात होने से विनोद भी ठग की बातों में आ गए. कम रुपए लगा कर विनोद ने निवेश किया. टास्क को और कठिन बनाते हुए ठग ने विनोद के रूपए निकालने के लिए लगाता फोर्स करते हुए और रूपए का भी निवेश कराया. आनलाइन ट्रांसजेक्सन से जब करीब डेढ़ लाख की ठगी का विनोद का एहसास हुआ, तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
