मॉडल स्कूल गरोठ के छात्र तूफान सिंह का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

गरोठ। शासकीय मॉडल स्कूल गरोठ तहसील गरोठ, जिला मंदसौर की ओर से खेल क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। विद्यालय के छात्र तूफान सिंह पिता भगवानसिंह का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता 13 से 17 नवम्बर 2025 तक छतरपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें तूफान सिंह उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस सफलता की जानकारी विद्यालय के खेल शिक्षक दीपक साहू ने दी। उन्होंने बताया कि तूफान सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि अर्जित की है।

इनकी सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सौरभ जैन, प्राचार्य विमल शुक्ला, संकुल प्राचार्य देवेंद्र सिसोदिया, विकासखंड खेल अधिकारी राजेश कुमार नाड़िया, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।

विद्यालय परिवार ने तूफान सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Next Post

संभाग स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने किया कला का प्रदर्शन

Thu Nov 13 , 2025
रीवा। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव स्थानीय स्पोट्स काम्पलेक्स में सम्पन्न हुआ. जहा प्रतिभाओ ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. दूसरे दिन संभाग स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ. रीवा […]

You May Like