बीड़ी जलाते वक्त कपड़ों में लगी आग से हुई मौत

ग्वालियर: बीड़ी पीने की आदत एक 70 साल के बुजुर्ग की जान ले गई. लाइटर से बीड़ी जलाते वक्त कपड़ों में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. परिजन और पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना ने इलाके में शोक का माहौल बना दिया है.
यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला माता मंदिर के पास पान‑पत्ते की गोठ इलाके की है. यहां रहने वाले 70 वर्षीय काशीराम कुशवाह अपने घर के बाहर बने मंदिर के पास बैठे हुए थे। उन्होंने जेब से बीड़ी निकालकर लाइटर से जलाने की कोशिश की.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक जैसे ही काशीराम ने लाइटर जलाया, चिंगारी उनके कुर्ते या शर्ट पर जा गिरी. सूखे कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली. जब तक बुजुर्ग को इस बात का एहसास हुआ और वह कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि काशीराम धू‑धू कर जलने लगे.बुजुर्ग के चीखने‑चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना देर किए पानी डाला और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की. किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक काशीराम गंभीर रूप से झुलस चुके थे. इलाज के दौरान ही काशीराम ने दम तोड़ दिया.

Next Post

बुंदेलखंड में चीतों के लिए चार महीने और इंतजार

Thu Apr 23 , 2026
ग्वालियर:वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आगामी जून महीने के अंत तक श्योपुर की कूनो सेंचुरी से चार चीतों को लाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन फिलहाल तय समय सीमा में यह संभव नहीं हो पाएगा। रिजर्व में ग्राउंड लेवल पर अति आवश्यम बोमा बनाने का काम फिलहाल चल […]

You May Like