ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चक गुंधारा हस्तिनापुर निवासी 56 वर्षीय रामलखन कुशवाह, पिता शंकर सिंह कुशवाह, 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे ग्राम दुहिया के आम रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामलखन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बिजौली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 155/26 में बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। विवेचना प्रधान आरक्षक अनिल यादव कर रहे हैं।
