इंदौर का सराफा बाजार सजकर तैयार, धनतेरस पर हर तरफ दिख रही रौनक

इंदौर: धनतेरस और दीपावली के पर्व को लेकर इंदौर का सराफा बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. सोने-चांदी की चमक से बाजार झिलमिला उठा है और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है, जिससे पूरे बाजार में रौनक दिखाई दे रही है, व्यापारी भी त्योहारी रौनक से उत्साहित हैं.शहर के प्रमुख सराफा बाजार, राजवाड़ा और एमजी रोड क्षेत्रों में दुकानों को रोशनी और फूलों से सजाया है.

कई आभूषण विक्रेताओं ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और नए डिज़ाइन पेश किए हैं. व्यापारियों का कहनाहै कि, इस बार धनतेरस पर खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. खासकर हल्के वजन के गहनों, चांदी के सिक्कों और भगवान कुबेर-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग अधिक देखी जा रही है. ग्राहकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन ने भी विशेष प्रबंध किए हैं. सराफा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ में कोई असुविधा न हो. धनतेरस की पूर्व संध्या पर पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल है हर ओर चमक, मुस्कान और खरीदारी की हलचल नजर आ रही है.

Next Post

सरवटे बस स्टैंड पर एमडी ड्रग सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार, 65 ग्राम ड्रग बरामद

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर:नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 65 ग्राम एमडी मेफेड्रोन ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद ड्रग की बाजार कीमत करीब 6.5 लाख बताई जा रही है. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि विंग के उपनिरीक्षक अजय शर्मा […]

You May Like