इंदौर:नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 65 ग्राम एमडी मेफेड्रोन ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद ड्रग की बाजार कीमत करीब 6.5 लाख बताई जा रही है. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि विंग के उपनिरीक्षक अजय शर्मा को सूचना मिली थी कि सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में रिहान शेख, निवासी डग, जिला झालावाड़ राजस्थान किसी को एमडी ड्रग सप्लाई करने वाला है.
सूचना पर टीम ने त्वरित घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान रिहान के पास से 65 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. नारकोटिक्स विंग की इस कार्रवाई में ओम राठौर, प्रदीप और सुरेश की भूमिका सराहनीय रही. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह ड्रग कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था.
