स्कूल में बंद कर मां-बेटे को पीटा

जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौराहा के पास बीएमडब्लू से जबरदस्ती मां-बेटे को महिला शिक्षिका को अपने अपने सहयोगियों के जरिए उठाया और क्षितिज मॉडल स्कूल ले गए जहां दोनों को बंद कर उसके साथ मारपीट की और धमकाया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लीक किया। जेल से छूटे आरोपी को जब वायरल वीडियो की जानकारी लगी तो वह देर रात थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शांतनु घोष निवासी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट जॉब करता है। सन् 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से क्षितिज मडल स्कूल धनवंतरीनगर की शिक्षिका रानू शर्मा से मुलाकात हुई। रानू शर्मा से दोस्ती हो गई। फिर वह एवं रानू शर्मा दोनों मोबाइल से एक दूसरे को कॉल लगाकर बात करने लगे। सन् 2022 में रानू शर्मा को पैसों की आवश्यकता पड़ी तो बोली कि मुझे पैसों की आवश्यकता है।

तब उसने रानू शर्मा को 50,000 रूपये नगद दिये इसके बाद जब पैसा मांगती तो कभी नगद तो कभी ऑनलाईन से दिये। वर्ष 2024 में रानू शर्मा ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने शादी से मना किया तो वह दबाव बनाने लगी थी। इसके बाद उसने दूसरी युवती से शादी कर ली थी। 21 मई 2025 को सफेद कलर की बीएमडब्लू गाडी से रानू शर्मा अपने सहयोगी रवि सिन्हा, अभिषेक पाठक, शुभम कुशवाहा एवं उसके साथियों के साथ आकर उसकी बाईक के सामने गाडी अड़ा कर रास्ता रोका तभी गाडी खड़ी हो गई बोला कि हमारी गाडी में बैठो तब उसने और उसकी माँ गाडी में बैठकर उसके घर क्षितिज माडल स्कूल गये।

गाड़ी को उनके साथी शुभम कुशवाहा लेकर आया और क्षितिज माडल स्कूल की ऊपर मंजिल बालकनी में बैठा दिया तभी सभी एक राय होकर उसे एवं उसकी माँ से अभद्रता करने लगे। रवि सिन्हा ने उसे चाटा मारा। अभिषेक पाठक ने मारपीट की। माँ बीच बचाव करने लगी तो पीछे से शुभम कुशवाहा ने अपने साथियो के साथ आकर मारपीट की। सोशल मीडिया में रवि सिन्हा एवं अभिषेक पाठक द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया है। एक मामले में जेल से छूटकर आने के बाद उसे जानकारी लगी जिसके बाद गुरूवार रात पीडित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

मोदी, शाह ने देशवासियों को दी धनतेरस की बधाई

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर […]

You May Like