पंचांग 17 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 27 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण अमावस्या भृगुवासरे शाम 5/12, रेवती नक्षत्रे दिन 11/47, वैधृति योगे प्रात: 7/2 तदुपरि विष्कुम्भ योगे रातअंत 4/27, चतुष्पद करणे सू.उ. 5/40, सू.अ. 6/20, चन्द्रचार मीन दिन 11/47 से मेष, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है शुक्रवार 17 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. शासन से लाभ प्राप्त होगा. वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मित्रों का सहयोग रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. यात्रा में कष्ट होगा. शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है. मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें. कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को मनोवांछित सफलता के योग है. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग है.
————————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 17 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहार कुशल, परिश्रमी, स्पष्टवादी तथा निडऱ होगा. निर्णय लेने की अच्छी शक्ति रहेगी, अपने उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सचेत रहेगा. सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेगा.
————————————————————-
मेष- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोडक़र आशावादी बनें, कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें.
वृषभ- नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढता बढेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पुकर्क बातों को भुलाने की च्येष्ठा करें.
मिथुन- किसी नयी योजना की ओर बढेंगे, महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति की ओर ले जायेगी, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, कार्य में सहयोग मिलेगा.
कर्क- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें, निकट संबंधों में पारदर्शिता रखें, छोटी छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा.
सिंह- अपने भविष्य को सुनियोजित करें, भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, परिवार को एक सूत्र में बनाये रखने हेतु प्रयास करेंगें.
कन्या- कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा. मधुरवाणी से संबंधमें प्रगाढता बढेगी, जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा, दायित्वों का निर्वहन होगा.
तुला- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी, भवुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें. परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
वृश्चिक- मन धनागम की नयी युक्तियों की आर केंद्रित होगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा.
धनु- मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हों, किसी नये संबंध के प्रति ध्यान देना होगा, थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें.
मकर- कुछ नयी सामाजिक व्यस्तताएं सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे.
कुम्भ- संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा, धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन लगेगा, रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायें.
मीन- मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा, प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, प्रणय संबंध मधुर रहेंगे, शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण अमावस्या को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, चीनी के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनिया, सौंप, अजवाईन के भाव में मामूली नरमीं का रूख रहेगा. भाग्यांक 4220 है
————————————————————-
