शिवपुरी में कंटेनर से टकराई पोस्ट ऑफिस की बोलेरो, ड्राइवर की मौत, क्लीनर घायल

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में एनएच 46 शिवपुरी-गुना हाईवे पर आधी रात बाद एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घाराघाट पुल के पास पोस्ट ऑफिस की डाक ले जा रही एक बोलेरो पिकअप कंटेनर से टकरा गई। इस टक्कर में बोलेरो के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। मृतक ड्राइवर की पहचान मिन्टूलाल धाकड़ के रूप में हुई है। घायल क्लीनर गुना जिले के म्याना निवासी गिर्राज शर्मा (33) हैं।

यह बोलेरो पिकअप गुना जिले के पोस्ट ऑफिस में निजी तौर पर लगी हुई थी और डाक परिवहन का काम करती थी। गिर्राज शर्मा ने पुलिस को बताया कि आधी रात बाद वे दोनों ग्वालियर पोस्ट ऑफिस में डाक जमा करने जा रहे थे। गाराघाट पुल के पास हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए।

इससे पोस्ट ऑफिस की बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर मिन्टूलाल धाकड़ वाहन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर गिर्राज के सिर में चोट आई और वह टूटे कांच से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Next Post

बाजार में खाली प्लाटो पर टीन शेड़ लगाकर चल रहा बाजार

Thu Dec 4 , 2025
रीवा: शहर के अंदर टीन शेड़ बनाकर गर्म पकड़ो से लेकर अन्य सामग्री की बिक्री की जा रही है. दर्जन भर से अधिक टीन शेड़ के अंदर भव्य दुकान चल रही है, दुकान तो खोल ली गई लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नही की गई, लिहाजा सडक़ो पर गाडिय़ां खड़ी […]

You May Like