
सारनी। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय नाना कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडलम अध्यक्ष हेमंत धोटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता तिरुपति एरुलू एवं वरिष्ठ नेता भोला कांति ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार क्रांति लाकर भारत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र की शक्ति पहुंचाई। नेताओं ने कहा कि युवा सोच, आधुनिक दृष्टिकोण और विकासवादी नीतियों के कारण राजीव गांधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मंडलम अध्यक्ष हेमंत धोटे एवं रोहन रघुवंशी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की, जिसका लाभ आज पूरा देश प्राप्त कर रहा है।
कार्यक्रम में तिरुपति एरुलू, भोला कांति, माणिक धोटे, गौतम नागले, विलास लोनारे, हरीश पाल, सन्नी अरोलू, प्रवीण पाल, गोविंदा अरोलू, तरुण पाल, मणि सुब्रह्मण्यम, आसिफ, विपिन कुशवाह, डी.डी. देशमुख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
