उज्जैन, 16 मई (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ के करीब 25 सदस्यों ने शनिवार को यहां विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में शामिल होकर विधि विधान के पूजा अर्चना कर दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। महाकाल के दर्शन करने वालों में प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार, साल्वि, श्रेयंका, हरमनप्रीत, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा , यस्तिका, सफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, अरुंधति रेड्डी, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने आदि सदस्य थे। इन सभी कोच एवं खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की सुबह की भस्म आरती देखी और महाकाल के दर्शन किये।
Next Post
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय: अगले सीजन में बदल जाएगी लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता की कमान
Sat May 16 , 2026
नयी दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 19वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कई फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने प्रदर्शन का कड़ा विश्लेषण करना शुरू कर दिया है। अंदरूनी सूत्रों और ताजा मीडिया रिपोर्ट्स […]

You May Like
-
2 months ago
खेत में मवेशी घुसने पर चली कुल्हाड़ी
