अमेरिका-इजरायल के हमलों में तेहरान में अब तक 500 लोग मारे गये, 5,700 लोग घायल

तेहरान, 16 मार्च (वार्ता ) अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से अब तक राजधानी तेहरान में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं और 5,700 लोग घायल हुए हैं।

यह जानकारी तेहरान की एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवाकोली ने सोमवार दी। एसएनएस न्यूज चैनल ने श्री तवाकोली के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “अब तक हमारे यहां 5,700 लोग घायल हुए हैं और 503 लोगों की मौत युद्ध से जुड़ी घटनाओं के कारण हुई है।”

 

Next Post

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के दिये निर्देश

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों और छह राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिये आदर्श चुनावी आचार संहिता का सख्ती से लागू करने और पालन करने के निर्देश दिये हैं। ज्ञात रहे है कि आयोग ने […]

You May Like