ग्वालियर:आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व गृह एवं कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत हुई है। तोमर ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है वह गद्दार थे। उन्हें इसकी सजा मिलेगी। कानूनी तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश में हमारा पहले से संकल्प है और इसको बढ़ाने का पार्टी प्रयास कर रही है।
\उन्होंने बताया हमने मध्य प्रदेश को 13 जॉन में बांटा है और प्रत्येक जॉन में एक एक उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अगले 5 महीने में हमारी पार्टी विधानसभा से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगी और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरी 230 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब से देखा आजाद हुआ है तब से मध्य प्रदेश में दो पार्टियों का राज रहा है और मुझे लगता है की दोनों पार्टियां एक दूसरे से मिले हुए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर बहुत गिरा हुआ है। पत्रकार वार्ता में मनीक्षा तोमर, अमित शर्मा, त्रिलोचन सिंह, मनोज सिंह कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
