मासूम नातिन का शव मिला, दादा का तलाश जारी

सिंगरौली : लंघाडोल थाना क्षेत्र के पोड़ीपाठ गांव स्थित करी नाला में अचानक बाढ़ आने से बीते दिन कल बुधवार की दोपहर के वक्त दादा एवं मासूम नातिन डूब गये। जहां नातिन मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है, लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति की तलाश जारी है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ीपाठ निवासी जैना सिंह पिता स्व. जकहा सिंह उम्र 55 वर्ष अपनी तीन वर्षीय मासूम नातिन दियावती सिंह पुत्री दलप्रताप सिंह को लेकर करी नाला बुधवार की दोपहर करीब 1-2 बजे के बीच पार कर रहा था कि अचानक आए बाढ़ में बह जाने की चर्चा है।

नाले में बहने की सूचना मिलते ही लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दिया। आज गुरूवार की सुबह 3 साल की मासूम बच्ची दियावती का शव मिला है, लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति का शव अभी भी बरामद नही हुआ है। पुलिस लगातार सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक प्रौढ़ व्यक्ति का पता नही चल पाया।

Next Post

प्रेस बैठक में सतना की समस्याएं प्रमुखता से उठीं

Fri Aug 14 , 2026
रीवा :12 अगस्त को डीआरएम मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेम बैठक में डब्ल्यू सी एम आर की ओर से सतना क्षेत्र की कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में सतना उत्तर-दक्षिण, सतना यूनिट, चित्रहरा, खुटहा, हाटी सहित विभिन्न इकाइयों में गैंगहट की कमी, आरआरआई सतना में […]

You May Like