सिंगरौली में बढ़ा डॉग बाइट का खतरा: एक साल में 8 हजार से अधिक मामले, रेबीज को लेकर प्रशासन चिंतित

सिंगरौली: जिले में पालतू व आवारा पशुओं के लोगों को काटे जाने के मामले बढ़ते जा रहे। जिसको लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग व स्वतंत्र राज्य मंत्री लखन पटेल डेयरी व पशुपालन विभाग ने भी मामले पर चिंता जाहिर की है। पिछले एक वर्ष में पशुओं के द्वारा लोगों के काटे जाने के तकरीबन 8 हजार मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिले डाटा के अनुसार पिछले 1 साल में 6944 लोग केवल डॉग बाइट का शिकार बने हैं, इसमें से 2684 ऐसे लोग हैं, जो जिला चिकित्सालय पहुंच रेबीज इंजेक्शन लगवाया है। इसके अलावा 675 लोग बिल्लियों, तो 283 लोगो बंदरों के काटे जाने का शिकार बने हैं।

जिले में पालतू व आवारा घुम रहे जानवरों के द्वारा काटे जाने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सहित म.प्र. के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पशुपालन व डेयरी विभाग लखन पटेल ने भी बीते दिन कल बुधवार को दमोह में मीडिया से चर्चा के दौरान इस पर चिंता जाहिर की है । साथ ही मीडिया के सवालों पर मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा यह मामला संज्ञान में आया है, जो बेहद चिंताजनक है, इससे कहीं न कहीं रेबीज का खतरा है। मामले पर मैं स्थानीय जिला प्रशासन, नगर निगम एवं नगर परिषद के अधिकारियों से जानकारी लूंगा और इसके क्या उपाय हो सकते हैं, इस पर चर्चा करूंगा ।

इसके अलावा मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मामले पर चिंता जाहिर की है। उनका भी कहना है कि निश्चित तौर पर मामला गंभीर है, इस पर लगाम लगाए जाने के लिए जिले में डॉग शेल्टर होम होना अति आवश्यक है। इसके अलावा इधर-उधर घूम रहे आवारा कुत्तों के डॉग स्टरलाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए ।
वहीं मामले पर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि डॉग शेल्टर होम बनाए जाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए पिछले दिनों में टेंडर जारी किया गया था, लेकिन कोई संविदा करने टेंडर नहीं डाला था। हमने फिर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है, जैसे ही संविदाकार सामने आएंगे तो डॉग शेल्टर होम बनाए जाने का काम शुरू किया जाएगा

Next Post

नवभारत की खबर का असर: माजन मोड़ पर जानलेवा गड्ढा भरा, आवागमन हुआ सुरक्षित

Fri Dec 26 , 2025
सिंगरौली:माजन मोड़ स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के सामने गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे को लेकर नवभारत में प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। खबर को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित ठेकेदार को गड्ढा […]

You May Like