नवाजउद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘कोस्टाओ’ का टीजर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की आने वाली फिल्म ‘कोस्टाओ’ का टीजर रिलीज हो गया है।

नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म ‘कोस्टाओ’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है।निर्माताओं ने ‘कोस्टाओ’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें नवाजउद्दीन का धाकड़ अवतार दिख रहा है।

फिल्म ‘कोस्टाओ’ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम ड्रामा है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में नवाजउद्दीन कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका में नजर आएंगे। नवाजउद्दीन के साथ इस फिल्म में प्रिया बापट और किशोर कुमार हुली जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।

Next Post

उज्जैन का रोप -वे बनाने से पहले देवास टेकरी जाएगी टीम

Tue Apr 15 , 2025
उज्जैन: उज्जैन का रोपवे बनाने के पहले माता टेकरी के रोपवे का अध्ययन करने उज्जैन टीम देवास जाएगी. सोमवार को नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मेला अधिकारी के तौर पर चार्ज ले लिया. महाकुंभ 2028 के मद्देनजर युद्ध स्तर पर जो कार्य किए जाने […]

You May Like

मनोरंजन