मुंबई सिटी एफसी ने कलिंगा सुपर कप में चेन्नईयिन एफसी को 4-0 से हराया

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (वार्ता) लल्लियनज़ुआला छांगते के दो गोल के शानदार गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने कलिंगा सुपर कप के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 4-0 से हरा दिया।

कलिंगा स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये मुकाबला का पहला हाफ 1-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। मुंबई सिटी एफसी की ओर से निकोलाओस करेलिस ने (43वें) मिनट पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद लल्लियनजुआला छांगते ने (64वें, 86वें) मिनट में दो गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद सब्सटीट्यूट बिपिन सिंह ने (90वें) में गोलकर मुकाबला 4-0से जीत लिया।

लल्लियनज़ुआला छांगते को उनके शानदार खेल के लिए कलिंगा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया।

Next Post

अब आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, मिलेगी कल्पना से भी बड़ी सजा : मोदी

Thu Apr 24 , 2025
मधुबनी, 24 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत की आत्मा पर हमला बताया और देश की 140 करोड़ आबादी की इच्छाशक्ति के संबल से दहाड़ते हुए आज कहा कि अब आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है और […]

You May Like