
हरपालपुर: झांसी- मानिकपुर रेल खंङ को सबसे अधिक रैवन्यू देने वाला हरपालपुर रेलवे स्टेशन सबसे गंदे प्लेटफार्म में शुमार है उल्लेखनीय होगा स्टेशन पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों की उपेक्षा के चलते प्लेटफार्म पर जहां आवारा जानवर विचरण करते देखे जा सकते है वहीं प्लेटफार्म पर एक छोर से दूसरे छोर तक कचरे गंदगी के बीच बैठकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पङ रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है प्लेटफार्म पर नियुक्त सफाई कर्मियों द्वारा नियमित देखरेख व सफाई न करने से पैसेजरो को गंदगी दुर्गंध के बीच ट्रेन से गंतव्य की यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है,जागरूक नागरिकों बुद्धिजीवी वर्ग ने झांसी ङीआरएम से हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराए जाने के लिए सफाई मशीन उपलब्ध कराये जाने की मांग उठाई है ।
