जबलपुर : लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी स्थित फेड बैंक फायनेंशियल सर्विस लिमिटेड में हितग्राहियों के गिरवी रखे सोने को नीलामी में कम दाम में देने का लालच देकर युवओं से 22 लाख 45 हजार रूपये की ठगी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर सुनील गुप्ता 35 वर्ष निवासी हाउसिंग कॉलोनी स्टेशन रोड कांचघर ने लिखित शिकायत की कि वह रेल्वे में ठेकेदारी का काम करता है उसके पास श्याम गुप्ता, निखिल विश्वकर्मा आये जो फेड बैंक फायनेशियल सर्विस लिमिटेड, लेबर चौक यादव कॉलोनी लेकर गए और उसे व उसके दोस्त आदित्य देशमुख को बैंक में हितग्राहियों द्वारा रखे गये सोने को कम भाव में देने का लालच देकर उससे और उसके दोस्त आदित्य से मैनेजर सुरेन्द्र सिंह पटेल एवं कैशियर दिव्या चौरसिया व श्याम गुप्ता, निखिल विश्वकर्मा के द्वारा धोखाधड़ी कर आनलाईन 10 लाख 40 हजार रूपये व नगदी 12 लाख 5 हजार रूपये कुल 22 लाख 45 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई। फेड बैंक फायनेंशियल सर्विस लिमिटेड लेवर चौक यादव कॉलोनी में अन्य हितग्राहियों के गिरवी रखे सोने को नीलामी में कम पैसों में सोना नीलाम कर देने का लालच देकर कुल 22 लाख 45 हजार रूपये उससे ले लिये तथा वापस मांगने पर रूपये वापस नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार उसके दोस्त आदित्य देशमुख निवासी संजीवनीनगर गढ़ा के साथ भी मैनेजर सुरेन्द्र सिंह पटेल, कैशियर दिव्या चौरसिया, श्याम गुप्ता, निखिल विश्वकर्मा द्वारा धोखाधड़ी कर 8 लाख 50 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
