नि:शुल्क होंगे शिवपुरी के 28 बच्चों के हार्ट के ऑपरेशन

शिवपुरी: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर में 28 बाल हृदय रोगी निशुल्क सर्जरी के लिए चिन्हांकित किए गए। इनकी सर्जरी भोपाल के जेके हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत की जावेगी। बाल हृदय रोगियों के अलावा 03 वृद्ध भी एंजियोग्राफी के लिए चिन्हांकित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर, रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन आलोक एम इन्दौरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ देवेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, नमन विरमानी, श्री पंकज, लवलेश जैन चीनू द्वारा किया गया।

हृदय रोग शिविर में शिवपुरी शहरी क्षेत्र सहित जिले के कोलारस, सतनवाड़ा, पिछोर, करैरा, पोहरी, बदरवास, खनियाधाना के सुदूर इलाकों से रोगियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिन्हें संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जनकल्याण की भावना से ओत प्रोत है इसलिए आमजन के जन कल्याण हेतु विशेष अभियान चलाया है।

Next Post

सरपंच ने महिला को पीटा, आवास स्वीकृति मे रिश्वत की मांग पर विवाद

Mon Jan 27 , 2025
शिवपुरी: जिले के पोहरी बस स्टैंड पर सरपंच ने आवास के पैसे ना देने पर अपने एक साथी के साथ मिलकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। आदिवासी महिला ने इसकी शिकायत पोहरी थाना पहुंचकर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच सहित उसके साथी के […]

You May Like