ओपीडी शुल्क कम करने की मांग

जबलपुर: सदर के शासकीय मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय में ओपीडी सहित विभिन्न सेवा एवं सुविधाओं में शुल्क की बढ़ोत्तरी को लेकर लोगों का रौष बढ़ता जा रहा है मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने कहा है कि ओपीडी का शुल्क सीधे 50 रुपए कर दिए जाने से मजदूर, गरीब, रिक्शा चालक और बेसहारा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालाँकि अस्पताल प्रबंधन दलील देता है कि बीपीएल कार्ड धारकों से 20 रुपए ओपीडी चार्ज लिया जाता है.

लेकिन बीमारी, घटना दुर्घटना के समय जब अचानक लोग इलाज के लिए अस्पताल आते हैं तो ओपीडी में उनसे 50 रुपए ही लिए जाते हैं क्योंकि कोई भी शख्स हमेशा कार्ड जेब में रखकर नहीं चलता है इसी तरह सोनोग्राफी, एक्सरे और विभिन्न टेस्ट की दरों में भी मनमानी वृद्धि कर दी गयी है जो गरीबों के साथ अन्याय है संगठन के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, डाॅ. अशोक मेठवानी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. अंकित मिश्रा, एड. रोशन मंध्यानी, एड. अमित खत्री आदि ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी बढ़ी हुई दरें कम नहीं की जाती हैं तो संगठन रक्षा मंत्री एवं केन्ट बोर्ड के डायरेक्टर जनरल को ज्ञापन सौंपेगा।

Next Post

यात्रियों से वसूल जा रहे थे रुपए, आरपीएफ ने पकड़ा

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर: शुक्रवार को आरपीएफ द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गाड़ी सं. 22909 वलसाड पुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों से पैसे मांग कर परेशान करने की शिकायत जबलपुर पोस्ट पर प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक हरिकेश दुबे, सूर्यनाथ यादव व शत्रुघन सिंह के द्वारा जबलपुर स्टेशन […]

You May Like

मनोरंजन