
ग्वालियर, नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ चित्रकला, क्विज, निबंध, बर्ड वॉचिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
चित्रकला में प्राथमिक वर्ग में माधव शर्मा, आयंष सिंह व आरूष गुप्ता, मिडिल में दृष्टि प्रजापति, ईशा प्रजापति व इशिता गुप्ता तथा हायर ग्रुप में अक्षरा भीम वर्मा, राखी पाल व अदिति गोखले क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। क्विज में प्राथमिक वर्ग में आलोक कुशवाह, सूर्यांशी चौहान व जतिन, मिडिल में रूद्र प्रताप सिंह, कौशल बंसल व इशिता गुप्ता तथा हायर ग्रुप में शिवांगी चौहान, महक कौरव व अंश रजक विजेता रहे।
निबंध में समर बंसल, आयुष रजक, कृष्ण पाल तथा हायर ग्रुप में अब्दुल अरबाब खान, आर्यन पाल व अनंजय पाण्डे विजेता रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अनायता खान-चिराग प्रथम, मन्त्रिता शर्मा द्वितीय और अनंज्य पाण्डे तृतीय रहे। समारोह में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनिष सिकरवार, प्रभारी चिड़ियाघर डॉ. उपेंद्र सिंह यादव और क्यूरेटर गौरव परिहार सहित विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
