जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शिक्षक विदेश कुमार को कलेक्टर ने किया सम्मानित

हरदा। जनगणना 2027 अंतर्गत हरदा तहसील के ग्राम खारपा में मकानों की गणना के लिये नियुक्त प्रगणक प्राथमिक शाला खारपा के शिक्षक विदेश कुमार ने दो दिन में एचएलबी (मकान गणना का कार्य ) पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया है। सोमवार को कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने विदेश कुमार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रभारी सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिक्षक विदेश कुमार ने बताया कि उन्होने तहसीलदार राजेन्द्र कुमार पंवार के मार्गदर्शन में ग्राम कोटवार व अन्य सहयोगियों के माध्यम से एचएलबी का कार्य दो दिवस में पूर्ण किया। इस कार्य में ग्राम के निवासियों से मोबाइल से भी सम्पर्क कर कार्य पूर्ण करने में सहयोग लिया गया।

 

Next Post

इंडिगो की फ्लाइट में फंसे यूपी के दो दिग्गज: लखनऊ की जगह भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Tue May 5 , 2026
भोपाल। खराब मौसम के बीच दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई-6476 को सोमवार को दोपहर को इमरजेंसी लैडिंग कराई गई. इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सफर कर रहे थे. बताया जाता है कि फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच भी […]

You May Like