7 लाख की चोरी की कार जीआरपी ने की बरामद फरार आरोपी की तलाश जारी 

भोपाल। निशातपुरा ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन कर कंपनी की चोरी हुई 7 लाख की कार को भोपाल जीआरपी ने बरामद किया. कार चोरी करने वाले आरोपी को चिन्हित कर पुलिस अभी तलाश कर रही है. आरोपी कार चोरी कर जबलपुर अपने घर ले गया था.

जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय सिंह गौड निवासी थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर को चिन्हित किया गया है. पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी ने अवैध शराब का धंधा करने के इरादे से कार चोरी की थी. आरोपी अजय गौंड पर थाना बेलखेड़ा में हत्या का प्रयास, पाक्सो, छेड़छाड़, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट, अबैध शराब जैसे 8 पुर्व के अपराध दर्ज हैं. घटनास्थल के आसपास के कैमरे व टोल प्लाजा के फुटेज देखकर आरोपी को जीआरपी भोपाल टीम ने चिन्हित किया. आरोपी का पीछा करते हुए जीआरपी उसके पास पहुंची थी. इसकी भनक लगते ही आरोपी कार वहीं छोड़कर भाग निकला. कार चोरी के मामले में 10 अक्टूबर को कंपनी के सुरवाइजर अजमेर सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी. अजमेर ने पुलिस को बताया कि एचएस इंजीनियर्स पुणे की कंपनी रेल्वे आरओबी ब्रिज निशातपुरा पर कंस्ट्रक्शन वर्क कर रही है. 9 अक्टूबर को देर रात कंपनी की कार को साइड पर अंदर खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

Next Post

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी, अभिनेता सुरक्षित, चालक घायल

Sun Oct 18 , 2026
मुंबई, 18 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम कथित तौर पर तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक घायल हो गया। घटना शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच उपनगरीय जुहू के पुष्पा इलाके में हुई। अज्ञात […]

You May Like